{"_id":"5cb604b7bdec22146a72e846","slug":"131555432631-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1503 लोग टीबी की बीमारी से ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1503 लोग टीबी की बीमारी से ग्रस्त
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हित धारकों से अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उपायुक्त मंगलवार को जिला टीबी फोरम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि टीबी देश की प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है, इस रोग को प्रभावी रूप से रोकने के लिए इसके निदान, उपचार और देखभाल की आधुनिक तकनीक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए समाज में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए अधिक प्रयास किए जाने चाहिए।
जिले में वर्तमान में 1503 टीबी रोगियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षयरोग का मुद्दा सामाजिक, आर्थिक स्थिति, स्वच्छता और स्वास्थ्य रक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के साथ जुड़ा है, इसलिए जनता को क्षयरोग के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूक करना आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने जिला में क्षय रोग की रोकथाम और उपचार के लिए किए जा रहे प्रयासों जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त चंबा हेमराज बैरवा, जिला कार्यक्रम अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद थे।