फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से एक घंटे रहा बाधित

चंबा-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से एक घंटे रहा बाधित

Thu, 14 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से एक घंटे रहा बाधित
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परेल के समीप भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही थम गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग बंद रहा। इससे हाईवे के दोनो ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की टीम मशीनरी लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद मशीन के जरिये मलबे को हटाकर बहाल किया गया। इसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर परेल के समीप सुबह करीब 11 बजे अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन शुरू हो गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। यात्रियों ने इस बारे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। इसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने बताया कि पिछले दिनों बारिश के कारण जगह-जगह पत्थर और मलबा गिर रहा है। इस कारण मार्ग बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन


कुल मिलाकर मार्ग एक घंटा बंद रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पठानकोट मार्ग पर यातायात बाधित हुआ था। मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed