{"_id":"5bbe3130867a55286030d8ee","slug":"131539191088-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस उपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद युवाओं ने तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस उपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद युवाओं ने तोड़ा अनशन
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ के पद भरने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को खत्म हो गया। विधानसभा उपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद युवाओं ने आमरण अनशन का फैसला फिलहाल स्थगित कर दिया है। विस उपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया।
विस उपाध्यक्ष ने युवाओं को आश्वासन दिया है कि अगर प्रदेश सरकार ने पदों को भरने के बारे में दी गई 15 दिनों की मोहलत के बाद भी सिविल अस्पताल तीसा में खाली पदों को भरा नहीं गया तो वह खुद लोगों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। हालांकि, इससे पूर्व विस उपाध्यक्ष ने युवाओं के सामने ही स्वास्थ्य सचिव आरडी धीमान से भी बात की है। ऐसे में विस उपाध्यक्ष के इस आश्वासन के बाद आमरण अनशन पर बैठे युवाओं ने अपना अनशन खत्म कर दिया।
विज्ञापन