फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भारत बंद पर कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी, कई बड़े नेता नहीं पहुंचे

भारत बंद पर कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी, कई बड़े नेता नहीं पहुंचे

Mon, 10 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद पर कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी, कई बड़े नेता नहीं पहुंचे
Congress - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। भारत बंद के दौरान जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों की आपसी गुटबाजी साफ नजर आई। इसकी वजह यह है कि देश व्यापी इस बंद में कांग्रेस के कई बड़े नेता नहीं आए। डलहौजी, भरमौर और तीसा से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रैली से नदारद रहे। जबकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं भटियात के नेता कुलदीप सिंह पठानिया, पीसीसी सचिव और चंबा से नीरज नैयर के अलावा और कोई नेता मौजूद नहीं था। जबकि डलहौजी की विधायक और राष्ट्रीय कांग्रेस सदस्य आशा कुमारी, भरमौर के नेता एवं पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, तीसा के नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज विरोध प्रदर्शन से गायब दिखे।


इससे कांग्रेस के बीच में चल रही गुटबाजी साफ देखने को मिली। इसी गुटबाजी की वजह से चंबा में कांग्रेस बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। आलम यह था कि कांग्रेस की रैली में सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं नहीं थे। जबकि पांचों विस क्षेत्र के कार्यकर्ता अगर रैली में भाग लेते तो यह भीड़ हजार का आंकड़ा छू सकती थी। मगर नेताओं की आपसी गुटबाजी के चलते ऐसा नहीं हो पाया है। कांग्रेस में गुटबाजी जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी चल रही है। हाल ही में चंबा आई हिमाचल कांग्रेस प्रभारी प्रतिभा पाटिल के कार्यक्रम में भी यह गुटबाजी नजर आई थी। जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed