{"_id":"5b76f54242c79246547c3eb6","slug":"131534522690-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में दी गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में दी गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई को श्रद्धांजलि
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि
बाजार भी रहे बंद, वाजपेयी प्रखर राजनेता और ओजस्वी वक्ता थे : हंस राज
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जिले भर में श्रद्धांजलि दी गई। तीसा में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश का प्रखर राजनेता बताया। हंस राज ने कहा कि वाजपेयी ओजस्वी वक्ता रहे और उन्हें सुनना ऐसे लगता था, मानो शब्दों की रस धारा में बह रहे हों। उन्होंने ये भी कहा कि वाजपेयी का व्यक्तित्व को हमेशा याद रखा जाएगा। हंस राज ने बताया कि उनके तमाम कार्यक्रमों को राष्ट्रीय शोक के चलते रद्द कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत भांदल में पंचायत प्रधान मुहम्मद याकूब, वार्ड सदस्य विपिन चौहान के अलावा अन्य पंचायत वासियों ने मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भारतीय जनता पार्टी भटियात मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी के चरणों में कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। संतोष शर्मा ने कहा कि भारत ने अपने एक अनमोल रत्न को खोया है, उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संदीप पनियाल, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुदेश धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चंबियाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विदुल शर्मा, युवा मोर्चा जिला सचिव विक्रांत चंबियाल, बीडीसी कुलदीप कुमार, शिव महाजन, गौरव महाजन, मुनीष कुमार, चमन लाल, मुकेश गुप्ता, बाबू राम एव अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विश्राम गृह चुवाड़ी में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। भटियात वेलफेयर कमेटी के प्रधान अभिनय की अगुवाई में सभी सदस्यों व स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर दिव्य चक्षु शर्मा, सुशील रतड़ा, राजीव कौशल, अभिनय सौंधी, रतन चंद चौहान, बलविंद्र मैहरा, रमेश शर्मा, गर्भ सिंह, चंद्रमोहन पठानिया, तरवीज सिंह, अंशुल सूर्यवंशी, सुरेंद्र वर्मा, सुरेश शर्मा, सरदार सिंह, राजपाल जसरोटिया, राकेश चोपड़ा, विजय कुमार, दिलीप सिंह, तिलकराज चौहान सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को भाजपा मंडल भटियात ने शोक सभा आयोजित की। लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह के प्रांगण में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए भटियात भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य चक्षु ने कहा कि दिवंगत वाजपेयी हमेशा पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।