{"_id":"5b5760454f1c1b07788b5c3c","slug":"131532452933-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा चौगान में होंडा हॉकी प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता का पहला मैच सीएससी और उदयपुर की टीम के बीच में खेला गया। शुभारंभ मौके पर हरदासपुरा वार्ड की पार्षद धन्नो देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सीएससी और उदयपुर टीमों के बीच हुआ मुकाबला एक तरफा रहा।
इसमें सीएससी की टीम ने उदयपुर के खिलाफ पांच गोल दागे। जबकि उदयपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मुकाबले में सीएससी ने 5-0 से मैच को अपने नाम कर लिया। बुधवार को प्रतियोगिता के अन्य मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन