{"_id":"5b2d2ca74f1c1bca228b6eff","slug":"131529687207-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रबला में बनाए जाए स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रबला में बनाए जाए स्मार्ट कार्ड
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत पल्यूर के वार्ड द्रबला-द्वितीय की वार्ड सदस्य सुरेखा देवी की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश चंबा से मिला। वार्ड सदस्य सुरेखा देवी ने जिलाधीश चंबा से मांग की है कि एक दिन ग्राम पंचायत द्रबला में स्मार्ट कार्ड बनाने की तारीख दी जाए, ताकि यहां के वृद्ध लोगों को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
द्रबला वार्ड सदस्य सुरेखा देवी, नानक, अंजू, चैनों, किशोरी, मनोज कुमार, योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम और राहुल कुमार का कहना है कि द्रबला के लोगों को स्मार्ट कार्ड बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि ये वार्ड सड़क से 11-12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के बुजुर्गों, महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायत पल्यूर मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। पल्यूर के लिए मार्ग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वार्ड सदस्य व ग्रामीणों ने डीसी चंबा से द्रबला गांव में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए एक तारीख निर्धारित करने की मांग की है।
000