फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   उधार के शेड में चल रही पीएचसी नकरोड़

उधार के शेड में चल रही पीएचसी नकरोड़

Tue, 22 May 2018 10:43 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
उधार के शेड में चल रही पीएचसी नकरोड़
octor - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को बेशक कई तमगे हासिल हुए हो। मगर ग्रामीण क्षेत्रों में हालत आज भी दयनीय ही हैं। जिले के दुर्गम क्षेत्र चुराह के नकरोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले लगभग 20 साल से एक टीन के शेड में चल रहा है। मगर आज तक पीएचसी के लिए भवन निर्माण करने की तरफ कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इस वजह से लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। विभाग ने बेशक भवन के लिए जमीन की निशानदेही करवाई गई। मगर सरकारें भवन के लिए बजट उपलब्ध नहीं करवा पाई। हैरानी इस बात की है कि वर्तमान सरकार में भी इस ओर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जबकि इसी विस क्षेत्र के विधायक हंसराज विधानसभा उपाध्यक्ष भी हैं।

शहरी क्षेत्रों में तो अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के संकेत दे रही हैं। मगर विडंबना यह है कि दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं का बदहाली से दामन नहीं छूट रहा है। इन क्षेत्र के लोगों को आज भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए मीलों पैदल चलकर उपचार नसीब हो पाता है। गांव में अगर कोई स्वास्थ्य संस्थान है भी तो यहां कोई चिकित्सक ही नहीं होता। कहीं चिकित्सक है तो वहां मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


पंचायत ने सरकार और विभाग को कई बार भेजे प्रस्ताव
ग्राम पंचायत गडफरी के प्रधान लक्ष्मण सिंह का कहना है कि ग्राम सभा में केंद्र के भवन निर्माण के लिए कई बाए प्रस्ताव पास कर विभाग और सरकार को भेजे हैं। भवन के लिए जमीन की निशानदेही भी करवा ली गई है। मगर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विभाग के नाम पर होते ही शुरू होगा कार्य : डॉ. जसवंत सिंह
बीएमओ तीसा डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि जमीन की निशानदेही हो चुकी है। जैसे ही जमीन विभाग के नाम पर होगी, भवन निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed