फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 16 विशेषज्ञ चिकित्सक

मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 16 विशेषज्ञ चिकित्सक

Sun, 07 Jan 2018 10:18 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 16 विशेषज्ञ चिकित्सक
doctor - फोटो : demo pic
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में जनवरी माह के अंत तक 16 नए चिकित्सक तैनात होंगे। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के ज्वाइन करने से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। चिकित्सकों की ज्वाइनिंग के लिए बाकायदा लेटर भी जारी हो चुके हैं। वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज में 80 चिकित्सक तैनात हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा पर जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं। ग्रामीण क्षेत्र तीसा, सलूणी, किहार, भरमौर, साहो, सिल्लाघ्राट, सुरंगानी, खैरी और होली से मरीज इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा आते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के मेडिकल कॉलेज बनने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले मरीजों की तादाद में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में रोजाना 400 से 700 के बीच में रोजाना की ओपीडी रहती थी। मगर अब मेडिकल कॉलेज में रोजाना ओपीडी में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज में 700 से लेकर 1200 मरीज ईलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कॉलेज में इलाज करवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती का फैसला सरकार ने लिया है।

यह विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे तैनात
शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शारीरिक विज्ञान विशेषज्ञ, विकृत विज्ञान विशेषज्ञ, फोरेंसिक मेडिसन, मेडिसन विशेषज्ञ, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ और सर्जरी विशेषज्ञ तैनात होंगे।
विज्ञापन


मरीजों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य अनिल ओहरी ने बताया कि जनवरी माह के अंत में मेडिकल कॉलेज चंबा में 16 चिकित्सकों की तैनाती होगी। इसके लिए बाकायदा चिकित्सकों को ज्वाइनिंग लेटर भी जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 16 और चिकित्सकों के ज्वाइन करने से मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचने वाले मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed