{"_id":"5a4914a44f1c1b35338b5b86","slug":"131514738852-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों के नौ पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों के नौ पद खाली
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में कॉलेज में नौ प्राध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। हालांकि पदों को भरने के बारे में छात्र-छात्राओं ने कई बार सरकार से आग्रह किया है। मगर अभी तक इन पदों को भरा नहीं किया गया है। समय-समय पर स्टाफ की कमी को लेकर छात्र संगठनों ने आंदोलन भी किए। मगर अभी तक इन आंदोलनों का असर भी प्रदेश सरकार पर नहीं हुआ है। कॉलेज प्रशासन की मानें तो इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। साथ ही उम्मीद जाहिर की है कि सरकार जल्द ही खाली पड़े प्राध्यापकों के पदों को भरेगी।
जानकारी के अनुसार कॉलेज में राजनीतिक शास्त्र के दो पद, अंग्रेजी, हिंदी, कॉमर्स, गणित, फिजिक्स, रसायन विज्ञान, जियोलॉजी का एक-एक पद खाली है। कॉलेज में करीब 3500 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राध्यापकों की कमी के कारण इन विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। कॉलेज छात्र में रमेश, पूजा देवी, सुमित, अजय, पूजा देवी, रिया कुमारी, मीनू देवी, आरती देवी, राजेश कुमार, पंकज कुुमार, निटू कुमार, देवेंद्र कुमार, अभय कुमार, अक्षय कुमार और आकाश ने बताया कि कॉलेज में प्राध्यापकों के नौ पद खाली होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जगह-जगह कॉलेज खोल रही है। मगर पुराने स्टाफ से ही काम चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि कॉलेज में जल्द से जल्द स्टाफ की तैनाती की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। चंबा कॉलेज की प्राचार्या सुमन बेदी ने बताया कि इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि खाली पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने उम्मीद की है कि जल्द रिक्त पदों को सरकार भरेगी।