{"_id":"5a29758c4f1c1bb34a8b4b06","slug":"131512666508-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के मुखिया भेजें प्रश्न पत्रों की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के मुखिया भेजें प्रश्न पत्रों की डिमांड
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्रीष्मकालीन सरकारी और निजी स्कूलों को कक्षा आठवीं और पांचवीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों की डिमांड भेजनी होगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों ने विभाग ने साफ कहा है कि सरकारी और निजी स्कूलों के प्रभारी आगामी पांचवीं और आठवीं की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों की डिमांड बिना विलंब भेजे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी और गैर स्कूल प्रभारियों को दो दिन के भीतर उक्त डिमांड भेजने की मोहलत दी है। विभाग ने जहां ई-मेल के माध्यम से स्कूल प्रभारियों को सूचित किया है तो वहीं दूसरी ओर विशेष संदेशवाहक के माध्यम से भी सूचना स्कूल प्रभारियों तक पहुंचाई है। इस मामले में लेट लतीफी बरतने वाले सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रभारी लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद तय अवधि के भीतर प्रश्न पत्रों की डिमांड हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजना है। ताकि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र की खेप मिल सके। गौरतलब है कि आगामी महीनों में ग्रीष्मकालीन सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए पांचवीं और आठवीं के प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से जारी किए जाएंगे। विभाग ने विशेष फॉर्मेट में बच्चों की संख्या सहित उक्त डिमांड भेजने के निर्देश दिए हैं।
दो दिन के भीतर भेजें डिमांड : बलजीत सिंह
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने बताया कि इस में बारे समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। दो दिन के भीतर डिमांड स्कूल प्रभारी भेजें। अन्यथा इस लापरवाही के लिए स्कूल प्रभारी स्वयं जिम्मेवार होंगे।