फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जनजातीय क्षेत्र पांगी एचआरटीसी बस सेवा शुरू, लोगों को मिली राहत

जनजातीय क्षेत्र पांगी एचआरटीसी बस सेवा शुरू, लोगों को मिली राहत

Fri, 12 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र पांगी एचआरटीसी बस सेवा शुरू, लोगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सरकारी बस सेवा शुक्रवार को शुरू हो गई है। एसडीएम पांगी विश्रुत भारती ने शुक्रवार को एचआरटीसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन किलाड़ से पुंटो, किलाड़ से झलवास, किलाड़ से सेंचू के लिए बसें दौड़ी। जबकि अन्य सड़कों को बहाल करने में पांगी प्रशासन और बीआरओ जुटा हुआ है। जैसे ही अन्य मार्ग बहाल हो जाएंगे। तुरंत बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। घाटी में बस सेवा शुरू होने के कारण लोगों को काफी राहत मिली है। करीब पांच माह बाद यहां बस सेवा शुरू हुई है।

गौरतलब है कि घाटी में हर साल सर्दियों में भारी हिमपात होता है। बर्फबारी के कारण घाटी के विभिन्न संपर्क मार्ग बर्फ की वजह से ठप थे। ऐसे में पांगी में तैनात एचआरटीसी के स्टाफ को कुल्लू भेज दिया जाता है। बीते दिनों ही हेलीकॉप्टर के माध्यम से एचआरटीसी के चालक परिचालक और अन्य स्टाफ पांगी पहुंचा है। रोड़ क्लीयरेंस रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को तीन लिंक मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई।
विज्ञापन


एसडीएम पांगी विश्रुत भारती ने बताया कि शुक्रवार को तीन रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और बीआरओ मार्गों को बहाल करने में जुटा हुआ है। जैसे ही अन्य मार्ग बहाल हो जाएंगे तो उन मार्गों पर भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed