{"_id":"5bba0e47867a55681e1be57e","slug":"121538920007-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा अस्पताल के बाहर तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा अस्पताल के बाहर तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे युवा
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली 42 पंचायतों की सवा लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलवाने के लिए लोगों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की मांग को लेकर तीसा अस्पताल के बाहर युवा क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। तीसरे दिन अभी शर्मा और कमल सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। उनके सहयोग में महिला मंडल तीसा की महिलाएं मौजूद रहीं। दस अक्तूबर तक क्रमिक अनशन होगा। इसके बाद लोग आमरण अनशन पर बैठे जाएंगे। तीन दिन भूूख हड़ताल को हो चुके हैं।
मगर अभी तक सरकार प्रशासन की ओर से लोगों को कोई आश्वासन नहीं मिला है। इससे लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। अभी शर्मा और कमल सिंह ने बताया कि तीसा अस्पताल में डॉक्टरों के तीन पद खाली हैं। इसकी वजह से 44 पंचायतों के लोगों को इलाज करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों को इलाज करवाने के लिए जिला मुख्यालय चंबा का रूख करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को पेश आ रही हैं। अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने के कारण महिला को 70 किमी दूर चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। बस में इतना लंबा सफर करने में गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से तीसा अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद नहीं भरे गए। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन