फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दो महीने से पानी के लिए तरसे तीन गांवों के लोग

दो महीने से पानी के लिए तरसे तीन गांवों के लोग

Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दो महीने से पानी के लिए तरसे तीन गांवों के लोग
उदयपुर (चंबा)। क्षेत्र के द्रड्डा, सेरू और कुहड़हारा के ग्रामीण पेयजल के लिए तरस गए हैं। दो महीने से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। एक किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। परिवार के अधिकांश सदस्यों का समय पानी ढोने में ही व्यतीत हो रहा है। आलम यह है कि विभाग को समस्या बताई लेकिन संजीदा नहीं है। दो महीने से गांवों के पेयजल सप्लाई न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। पेयजल आपूर्ति के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। द्रड्डा, सेरू, कुहड़हारा, पुलिस चौकी द्रड्डा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो महीने से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की 1200 के करीब आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों में कमल कुमार, रिंकू, महेंद्र, हाकम, राकेश कुमार, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, राजीव कुमार, दलीप कुमार और संजय कुमार का कहना है कि गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। विभागीय कर्मचारियों को समस्या बारे कई बार सूचित किया गया है। बावजूद समस्या अभी भी जस की तस ही बनी हुई है।
विज्ञापन

...
जल्द उठाए जाएंगे उचित पग : दिनेश कपूर
आईपीएच महकमे के अधिशासी अभियंता दिनेेश कपूर ने बताया कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है। यदि ऐसी बात है तो समस्या के समाधान के लिए उचित पग उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed