फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जोत-खज्ज्यिार सड़क होगी चकाचक

जोत-खज्ज्यिार सड़क होगी चकाचक

Fri, 27 Apr 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
जोत-खज्ज्यिार सड़क होगी चकाचक
road shimla - फोटो : demo pics

डीके शर्मा

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल जोत-खज्जियार सड़क जल्द ही चकाचक होगी। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा इस मार्ग पर तारकोल बिछाने जा रहा है। मार्ग पक्का होने से पर्यटन सीजन में यहां आने वाले सैलानियों को राहत मिलेगी तो वहीं स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा। सड़क की टारिंग करने के अलावा लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल हो चुके पैरापिटों की मरम्मत का कार्य करने का भी फैसला लिया है।

गौरतलब है कि पर्यटन सीजन के दौरान हिमाचल के अन्य जिलों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और विदेशों से भी पर्यटक खज्जियार की सुंदर वादियों को निहारने के लिए पहुंचते हैं। मगर सड़कों की खस्ताहालत के चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर पर्यटक वाया जोत मार्ग से आवाजाही कर खज्जियार पहुंचते है।
विज्ञापन


सड़क की हालत खस्ताहालत होने की वजह से से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर लोक निर्माण विभाग सड़क में तारकोल बिछाने का कार्य जल्द शुरू होने से सैलानियों को सुविधा मिलेगी। विभाग ने इस कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता चंद्र मोहन ने बताया कि जोत-खज्जियार मार्ग पर तारकोल बिछाई जाएगी। यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत खस्ताहाल पैरापिटों की भी मरम्मत करवाई जाएगी। इससे पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed