फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भवनों की एनओसी के लिए नप कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग

भवनों की एनओसी के लिए नप कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग

Sun, 17 Dec 2017 10:44 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
भवनों की एनओसी के लिए नप कार्यालय के चक्कर लगा रहे लोग
Tension - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। नगर परिषद चंबा में शहर के लोगों को एनओसी लेेने के लिए बार-बार नप कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालत यह है कि लोग एनओसी के लिए कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। हर बार कर्मचारी कहते हैं कि अगले दिन आओ। ऐसे में लोगों में नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद कार्यालय में मौजूदा समय में दो दर्जन लोगों ने एनओसी के लिए आवेदन किया हैं। मगर नप कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। एनओसी लेने के लिए लोग जब नप कार्यालय जाते हैं तो उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा जाता है। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहता है। इसकी वजह से शहरवासियों को अपने घर का निर्माण करने से लेकर नए घरों में मीटर लगाने के लिए एनओसी नहीं मिल रही है। शहरवासी सुरेंद्र शर्मा, मान सिंह, चैन लाल, मनोज कुमार, राकेश, धर्मपाल, किशोर, चंद राम, राकेश कुमार और जितेंद्र कुमार ने बताया कि नगर परिषद में शहरवासियों को कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। नप परिषद हाउस टैक्स वसूलने के लिए तो लोगों को नोटिस जारी कर रही है। मगर सहूलियत देने के नाम पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के कमरे ज्यादातर खाली ही रहते हैं। इसकी वजह से शहरवासियों के नप से जुड़े कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि शहरवासियों को एनओसी सहित अन्य कार्य करवाने के लिए बार-बार नप कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ें।


एनओसी नहीं बनने की जाएगी जांच : नीलम नैयर
नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही एनओसी नहीं बनने के मामले की जांच की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वेशहर वासियों को समय पर एनओसी बनाकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed