फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नूरपुर के अंकू पहलवान ने जीती माली

नूरपुर के अंकू पहलवान ने जीती माली

Fri, 01 Sep 2017 10:04 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर के अंकू पहलवान ने जीती माली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कियाणी(चंबा)। ग्राम पंचायत कियाणी में छिंज मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं चुराह विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छिंज मेले की बड़ी माली में नूरपुर के अंकू पहलवान ने पठानकोट के पप्पी पहलवान को पटखनी दी। छोटी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से छिंज मेला कमेटी को 11 हजार रुपये भेंट किए। साथ ही छिंज मेला कमेटी के सफल आयोजन की सराहना की। छिंज मेले से पूर्व आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को मुख्यातिथि सेवानिवृत्त एसडीएम देस राज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजेता टीम कियाणी को 7100 और उपविजेता टीम राजनगर को 5100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर छिंज मेला कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह जंदरोटिया, स्थानीय पंचायत प्रधान चंपा देवी, पूर्व प्रधान मानक चंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कियाणी सोमदत्त शर्मा व समस्त वार्डों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed