फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   121 boxes of illegal liquor recovered from a rental store in Kolhadi of the city.

Chamba News: शहर के कोल्हड़ी में किराये के स्टोर से अवैध शराब की 121 पेटियां बरामद

Fri, 05 Apr 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
121 boxes of illegal liquor recovered from a rental store in Kolhadi of the city.
शहर के कोल्हड़ी में किराये के स्टोर से अवैध शराब की 121 पेटियां बरामद
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम ने की कार्रवाई
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को सौंपी शराब की खेप, मामले की छानबीन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक स्टोर में दबिश देकर अवैध रूप से रखी देसी शराब की 121 पेटियां बरामद की हैं। टीम ने सदर थाना चंबा को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरोपी वीरेंद्र कुमार और पकड़ी गई शराब की खेप को पुलिस को सौंप दिया। सदर थाना चंबा की टीम ने व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एवं कराधान के तहत मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा को कोल्हड़ी स्थित एक दुकानदार की ओर से किराये के स्टोर में अवैध शराब का जखीरा जमा कर रखने की गुप्त सूचना मिली। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम ने उक्त स्टोर पर दबिश देकर मौके से अवैध रूप से रखी गई 121 देसी शराब की पेटियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद टीम ने सदर थाना चंबा में सूचना दी। सदर थाना चंबा से पहुंची पुलिस टीम को आरोपी और पकड़ी गई शराब को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि जिला में पुलिस विभाग की टीम मुस्तैद से चरस तस्करों पर नकेल कसने के साथ-साथ अब अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर भी नकेल कसने का काम कर रही है। वहीं, पुलिस चौकी चंबा की टीम ने वीरवार देररात निषाद निवासी मोहल्ला धड़ोग के घर से 9 पेटी शराब ऊना न-1 शराब बरामद की। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। एएसपी चंबा शिवानी मेहला ने बताया कि अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस नकेल कस रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed