{"_id":"5a3e91154f1c1b0d788b48a8","slug":"11514049813-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलेउ गांव में व्यक्ति ने एल्युमिनियम कटर से काटा अपना गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलेउ गांव में व्यक्ति ने एल्युमिनियम कटर से काटा अपना गला
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। समलेउ गांव में एक व्यक्ति ने एल्युमीनियम कटर से अपना गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामला शनिवार सुबह सात बजे का है जब मनीष कुमार ने घर में एल्युमीनियम कटर से गला रेत लिया। परिवार के सदस्य जब उसके कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे घायल अवस्था में निजी वाहन से इलाज के लिए पठानकोट अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही खैरी थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मनीष के इस तरह का कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नाजुक हालत होने की वजह से पुलिस अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है।
जहां पर उसने अपने गले को काटने की कोशिश की है। वहां पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसकी तबीयत में सुधार होने का इंतजार कर रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि समलेउ गांव में एक व्यक्ति ने गला काटने का प्रयास किया। व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।