फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किसके सिर विधायक का ताज, फैसला आज

किसके सिर विधायक का ताज, फैसला आज

Sun, 17 Dec 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
किसके सिर विधायक का ताज, फैसला आज
बीजेपी कांग्रेस - फोटो : SELF

विज्ञापन
पंकज सलारिया
चंबा। सोमवार की सुबह चुनाव के परिणाम जिला के दिग्गज नेताओं की दशा और दिशा निर्धारित करेंगे। कुल मिलाकर अब राजनीति के गलियारों में मतगणना की चर्चाओं का बाजार रविवार को दिन भर गर्म रहा। चंबा सदर से इस बार कांग्रेस की टिकट पर जहां नीरज नैयर चुनावी मैदान में है तो वहीं चुनावी रणभेरी से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने के बाद भाजपा की टिकट हासिल करने वाले पवन नैयर हैं। इसके अलावा बहुजन समाज वादी पार्टी से परसराम भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं। चंबा सदर से ही दो बार विधायक रह चुके बीके चौहान और डॉ. डीके सोनी भी आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है। हालांकि बीके चौहान ने मतदान से तीन दिन पहले अपना समर्थन पवन नैयर को दिया है। चुराह विस क्षेत्र में हंसराज भाजपा और सुरेंद्र भारद्वाज कांग्रेस के प्रत्याशी है। हंसराज ने पिछले विस चुनावों में कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज को हराया था। इसके अलावा नंद कुमार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। डलहौजी विस क्षेत्र से भाजपा टिकट पर डीएस ठाकुर और कांग्रेसी टिकट पर आशा कुमारी चुनावी मैदान में है। पिछले विस चुनावों में आशा ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही रेणु चड्ढा को शिकस्त दी थी। इसके अलावा ध्यान सिंह कॉम्युनिस्ट पार्टी से प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वीरेंद्र शर्मा राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रत्याशि हैं। भटियात विस क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर कुलदीप सिंह पठानिया, भाजपा टिकट पर विक्रम सिंह जरियाल व नागेश कुमार और राहुल रणपतिया आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2012 के विस चुनावों में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे विक्रम सिंह जरियाल ने कांग्रेसी उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया को हराया था। भरमौर विस क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर ठाकुर सिंह भरमौरी व भाजपा की टिकट पर जियालाल चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि जनम सिंह और ललित ठाकुर ने आजाद उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकी हैं। पिछले विस चुनावों में ठाकुर सिंह भरमौरी ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जियालाल कपूर को हराया था।

जीत की इन्हें सबसे ज्यादा जरूरत
दो बार कांग्रेस टिकट पर पवन नैयर ने चुनाव लड़ा है। मगर उन्हें जीत नहीं मिल पाई। इस बार भाजपा ने टिकट देकर पवन को मौका दिया है। ऐसे में पवन को अबकी बार जीत की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर पहली बार कांग्रेसी टिकट पर चंबा सदर से चुनाव लड़ रहे नीरज नैयर और डलहौजी विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भी अपने पहले चुनाव में जीत से खाता खोलना चाहेंगे। भटियात से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया, चुराह से कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज और भरमौर से जियालाल कपूर लगातार दूसरी हार से बचना चाहेंगे।
विज्ञापन


ये जीते तो मिलेगी लगातार दूसरी जीत
डलहौजी से कांग्रेसी प्रत्याशी आशा कुमारी, भरमौर से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी और भटियात से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल सहित चुुराह से भाजपा प्रत्याशी हंसराज लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed