{"_id":"59a98bfb4f1c1b4e738b4d02","slug":"11504283643-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडिया प्रकरण के दोषियों को प्रदेश सरकार कर रही बचाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडिया प्रकरण के दोषियों को प्रदेश सरकार कर रही बचाने की कोशिश
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। गुड़िया प्रकरण के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए भाजपा मंडल भरमौर ने आक्रोश रैली निकाली। रैली के बाद एसडीएम बालकृष्ण चौधरी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें गुड़िया प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता जिया लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गुड़िया प्रकरण के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सीबीआई द्वारा आईजी समेत आठ पुलिस वालों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है। पुलिस लॉकअप में की गई हत्या के आरोपियों को वीरभद्र सरकार बचा रही है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि गुड़िया प्रकरण जांच मामले में तेजी लाई जाए। इस मौके पर भरमौर मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा, मुख्य सलाहकार अशोक सांख्यान, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव रवि जुकलान सहित करीबन 150 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।