फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1.14 crore sanctioned for Balana-Gola road; work to be completed in two months.

Chamba News: बलाना-गोला सड़क के लिए 1.14 करोड़ रुपये मंजूर, दो माह में पूरा होगा काम

Mon, 31 Aug 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
1.14 crore sanctioned for Balana-Gola road; work to be completed in two months.
निर्माण के दौरान 24 घंटे निशुल्क आपातकालीन वाहन सेवा देने का रजत सिंह राणा ने किया एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र की बलाना और गोला पंचायतों को जोड़ने वाले बलाना-गोला मार्ग के सुधार और निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने 1.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
लंबे समय से खस्ताहाल सड़क का मामला राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग के समक्ष उठाए जाने के बाद यह मंजूरी मिली है। विभाग ने निर्माण कार्य को दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए 24 घंटे काम जारी रखने की योजना है।
विज्ञापन

बलाना-गोला मार्ग दोनों पंचायतों के ग्रामीणों के लिए आवाजाही का प्रमुख साधन है। सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों, किसानों और युवाओं को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के सुधारीकरण और निर्माण कार्य के बाद दोनों पंचायतों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने बलाना-गोला सड़क की समस्या को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष उठाया था। इसके बाद विभाग की ओर से सड़क के सुधार के लिए बजट स्वीकृत किया गया। उन्होंने राशि मंजूर करने के लिए मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री का आभार जताया।
--
निर्माण अवधि में निशुल्क आपातकालीन वाहन सेवा
सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों को संभावित असुविधा और चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए रजत सिंह राणा ने 24 घंटे निशुल्क आपातकालीन वाहन सेवा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने तक बलाना और गोला पंचायतों सहित भटियात क्षेत्र के लोगों को मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में उनकी निजी गाड़ियां निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। आपात स्थिति में 24 घंटे इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9805842207, 8219590533 और 8826779827।

--
बलाना और गोला पंचायतों को जोड़ने वाले मार्ग के सुधार और निर्माण कार्य के लिए 1.14 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। विभाग आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू करवाएगा। - जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed