फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार की होगी स्वास्थ्य जांच

स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार की होगी स्वास्थ्य जांच

Wed, 13 Feb 2019 09:50 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार की होगी स्वास्थ्य जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों के परिवारों के स्वास्थ्य जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह टीमें भेजी हैं। चंबा के छह लोग स्वाइन फ्लू से ग्रसित हैं। इनका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इन मरीजों के परिवार के सदस्यों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं या नहीं, इसकी जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें भेज दी हैं। चंबा से छह टीमें विभिन्न क्षेत्रों को रवाना हो चुकी हैं। इन टीमों को विभाग की ओर से टेमी फ्लू दवा और स्वाइन फ्लू जांच किटें भी प्रदान की गई हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर टीम जांच किट से खून का नमूना भी लेगी। इसे जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सलूणी, चमेरा, समोट और चुवाड़ी में स्वास्थ्य टीमें भेजी हैं जो टांडा में भर्ती स्वाइन स्वाईन लू के मरीजों के परिवारों से मिलेंगी। ये स्वास्थ्य टीमें इस बात का भी पता लगाएंगी कि आखिरकार मरीजों को स्वाइन फ्लू कैसे हुआ। गौरतलब है कि चंबा के छह लोगों को अभी तक स्वाइन फ्लू हो चुका है। ये सभी मरीज टांडा में अपनी बीमारी का उपचार करवा रहे हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज में भी दो मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन मरीजों के खून का नमूना स्वाइन फ्लू जांच किट से लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि चंबा के छह लोग स्वाइन फ्लू से ग्रसित हैं। उनके परिवारों में किसी को स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं या नहीं, इसकी जांच करने के लिए विभाग की ओर से छह टीमें भेजी गई हैं। लक्षण नजर आने पर उनका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed