{"_id":"5b3cf8fb4f1c1b54238b472c","slug":"111530722555-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ामुख-होली मार्ग पर गिरी चट्टानें, कई बसें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ामुख-होली मार्ग पर गिरी चट्टानें, कई बसें फंसी
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
LANDSLIDE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश लोगों का जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। मंगलवार को हुई बारिश के कारण खड़ामुख-होली मार्ग पर देर रात भारी भरकम चट्टानें गिर गईं। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। इस वजह से होली उपमंडल में एचआरटीसी की तीन बसें फंसी रही। इसका खामियाजा यात्रियों को ही उठाना पड़ा। हालांकि मंगलवार दोपहर बाद लोनिवि ने इस मार्ग को बहाल कर दिया है।
वहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा में बुधवार सुबह ट्राला फंसने से बाधित हो गया। ट्राले का निचला हिस्सा सड़क से नीचे उतरने से वह में हवा लटक गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। मार्ग के अवरुद्ध होने से एचआरटीसी चंबा डिपो की दो बसें और दर्जनों छोटे वाहन भरमौर में फंसे रहे। वहीं, लोनिवि के मंडल चंबा के तहत आता चंबा-सिल्लाघ्राट मार्ग मरेड़ी नामक स्थान पर भूस्खलन से तीन घंटों तक यातायात के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन
इनसेटलोनिवि मंडल भरमौर के अधिशासी अभियंता इंद्र ठाकुर ने बताया कि खड़ामुख-होली मार्ग पर भारी भरकम चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्घ हो गया था। इसे खोलने में लोनिवि को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन