फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा : जयराम

जिले में शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा : जयराम

Thu, 31 May 2018 10:54 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
जिले में शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा : जयराम
डेमो - फोटो : डेमो

पंकज सलारिया

विज्ञापन

चंबा। चंबा में पर्यटन की दृष्टि को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंबा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके चलते चंबा में हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।

पर्यटक हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिले के मशहूर पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर पाएंगे। जिले में कई ऐसे रमणीय पर्यटक स्थल हैं, जिन्हें मैगजीन और इंटरनेट में देखकर पर्यटक जाने की इच्छा रखते हैं। मगर लंबी दूरी होने के चलते सभी पर्यटक इन स्थलों तक नहीं पहुंच पाते। इसके चलते प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि हिमाचल के रमणीय पर्यटक स्थलों में हेली टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इसी कड़ी में चंबा जिले को भी जोड़ा गया है। क्योंकि चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन चौपर इस्तेमाल नहीं करेंगे सीएम
हेली टैक्सी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सप्ताह में दो दिन चौपर सेवाएं त्यागने का निर्णय लिया है। उन्होंने मंच से कहा कि जब तक हेली टैक्सी के लिए निजी कंपनी नहीं आती तब तक उनका चौपर भी सप्ताह में दो दिन पर्यटकों को चौपर की सैर करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। प्रदेश में पर्यटन बढ़ने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रदेश की आर्थिकी मेें बढ़ोतरी होगी। इसलिए प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed