{"_id":"5a49149f4f1c1b3c3d8c0eba","slug":"111514738847-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण खज्जियार में जगह-जगह फैला कूड़े-कर्कट हैं। वहीं, नालियों का गंदा पानी खज्जियार के मुख्य नालों में गिरता है। यहीं पानी खज्जियार के निचले गांवों परेल, नगोड़ी और साच के बाशिंदे पानी के लिए इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके प्रदूषण बोर्ड और जिला प्रशासन पर्यटन नगरी खज्जियार कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे क्षेत्र के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, होटल व्यवसायी खज्जियार में गंदगी फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी नीरज सिंह, मोती लाल, सुरजीत, राकेश, सतपाल, सन्नी, सतीश, मनु, महिंद्र, लक्की और सुरेश विपिन ने बताया कि खज्जियार में इन दिनों गंदगी का आलम है। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पर्यटक यहां घूमने आते हैं। मगर गंदगी देख उन्हें निराश होती है। खज्जियार में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। साथ ही नाले का गंदा पानी लोगों के प्राकृतिक स्रातों को भी खराब कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह कई बार प्रशासन से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक हालात सुधर नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि नीरज सिंह ने बताया कि खज्जियार में फैली अव्यवस्था को लेकर अब पीएमओ कार्यालय को शिकायत भेजी जाएगी। ताकि पर्यटन स्थल खज्जियार का जीर्णोद्धार हो सके।