{"_id":"5a0dc6fc4f1c1bb6678bc169","slug":"111510852348-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं व जमा दो कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को दी लैपटॉप की सौगात,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं व जमा दो कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को दी लैपटॉप की सौगात,
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
HP Laptop
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग कार्यालय में वीरवार को लैपटॉप लेने के लिए मेधावी छात्र-छात्राएं पहुंचे। कार्यालय स्टाफ की ओर से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दो दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की सौगात दी गई। इससे विद्यार्थी काफी खुश दिखे। शिक्षा विभाग के मुताबिक अभी तक 350 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द लैपटॉप हासिल करने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को भेजें।
गौरतलब है कि इस साल दसवीं और जमा दो कक्षा के 571 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की सौगात दी जानी है। विभाग ने आचार संहिता लगने से पहले भी मेधावियों को लैपटॉप बांटे। बाद में आचार संहिता लगने के चलते लैपटॉप आवंटन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से लैपटॉप आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब 220 छात्र-छात्राओं के लैपटॉप अभी कार्यालय में है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि लैपटॉप का आवंटन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष छात्र-छात्राएं शीघ्र अपना लैपटॉप रिसीव करें।