फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मिडल स्कूल सुल्तानपुर और बालू स्कूल के नौनिहाल पढ़ाई में औसत

मिडल स्कूल सुल्तानपुर और बालू स्कूल के नौनिहाल पढ़ाई में औसत

Thu, 02 May 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
मिडल स्कूल सुल्तानपुर और बालू स्कूल के नौनिहाल पढ़ाई में औसत
चंबा। सरकारी स्कूलों में व्यवस्था को सुधारने के लिए गठित इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने वीरवार को शहर के साथ लगते दो सरकारी स्कूलों में दबिश दी। इस दौरान विभागीय टीम ने स्कूल में सभी व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण के दौरान जहां स्कूल का रिकॉर्ड जांचा गया तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों का शिक्षा स्तर की जानकारी भी जुटाई। विभिन्न विषयों में बच्चों का प्रदर्शन औसतन रहा। विभागीय टीम ने स्कूल अध्यापकों को गुणात्मक शिक्षा पर बल देेने के आदेश दिए। दोनों सरकारी स्कूलों में कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्शन विंग चंबा की टीम ने जिला मुखयालयय के साथ लगती राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू व राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अगुवाई इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक राजेश कौशल ने की। जबकि इंस्पेक्शन प्रधानाचार्य अशोक धीमान व रविंद्र सिंह रणपतिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में निरीक्षण करने के लिए सरकार ने इंस्पेक्शन विंग का गठन किया गया है। जो स्कूलों में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के प्रयास किए जा रहे है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। जिसके बाद आगामी कार्यवाही उच्चाधिकारियों द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक राजेश कौशल ने बताया कि वीरवार को शहर के साथ लगते बालू प्राइमरी स्कूल व मिडल स्कूल सुल्तानपुर में निरीक्षण किया गया। कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था बेहतरी दिखी। कहा कि बच्चों को स्तर भी औसतन रहा। कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed