फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ पर स्कूली बच्चों ने दिया संदेश

पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ पर स्कूली बच्चों ने दिया संदेश

Sat, 20 Apr 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ पर स्कूली बच्चों ने दिया संदेश
बच्चों ने दिया पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश
विज्ञापन

कन्या स्कूल की छात्राओं ने रैली निकाल कर किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली अध्यापकों ने छात्राओं को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। इससे पहले स्कूली छात्राओं ने स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। साथ ही पॉलिथीन भी एकत्रित किया। कार्यक्रम ईको क्लब प्रभारी राखी बाली की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
पॉलिथीन उन्मूलन दिवस मनाया
राजकीय प्राथमिक विद्यालय थल्ली सियुका में हस्त प्रक्षालन एवं पॉलिथीन उन्मूलन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के अध्यापकों की ओर से बच्चों को हस्त प्रक्षालन की उचित विधियां बताई गई। साथ ही पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नौनिहालों ने ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, अध्यापक नेक राज, विद्यालय प्रभारी अध्यापक देश राज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान मनाया गया। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया। साथ ही लोगों केे इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्या देविंद्री ठाकुर ने बच्चों को जीवन में प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करने के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव
चंबा। राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागला में इको क्लब की ओर से प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता रैली निकाली और स्कूल परिसर के आसपास सफाई अभियान के तहत प्लास्टिक को एकत्रित किया। इस मौके पर स्कूल के सभी छात्रों ने गागला स्कूल से लेकर गागला गांव तक रैली निकाली और लोगों को इस बारे में जागरूक किया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य अंजली डेनियल ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण और प्लास्टिक से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक अजय शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अजीत पाल, राकेश कुमार, मनीता, सविता, ज्योत्स्ना ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed