{"_id":"5c9f9df7bdec22144c19314f","slug":"101553964535-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो घंटे तक तड़पता रहा झुलसा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो घंटे तक तड़पता रहा झुलसा व्यक्ति
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। गर्म तेल से झुलसे व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में मरहम पट्टी करवाने के लिए दो घंटे तक बैंच पर तड़पता रहा। इसकी वजह यह रही कि जब मरीज इमजरेंसी वार्ड में उपचार के लिए पहुंचा तो वहां पर मरहम पट्टी करने वाला कर्मचारी ही नहीं था। इतना ही नहीं मरीज के तीमारदारों ने स्वास्थ्य कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। इसको लेकर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से भी शिकायत की है। चिकित्सा अधीक्षक ने तीमारदारों को आश्वासन दिया है कि संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी से इस बाबत जवाब तलब किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सुदेश नंदा पुत्र स्वर्गीय प्रकाश नंद निवासी जनसाली गर्म तेल गिरने से बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद परिजन उसे शनिवार सुबह करीब आठ बजे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीज का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर ने मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसके साथ ही झुलसे हुए भाग पर मरहम और पट्टी करने को कहा। तीमारदार जब मरीज को मरहम पट्टी के लिए लेकर गए, तो वहां पर स्वास्थ्य कर्मचारी नहीं था।
हैरानी इस बात की है कि करीब दो घंटे तक कर्मचारी वहां नहीं आया जिससे झुलसे व्यक्ति को मरहम पट्टी नहीं हो पाई। इसके बाद जब कर्मचारी आया तो उसने मरीज से बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि मरीज वार्ड में मरहम पट्टी करने के लिए गया था। इसको लेकर मरीज और उसके तीमारदारों ने चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले को लेकर उनके पास शिकायत पहुंची है। संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी से मामले को लेकर जवाब जलब किया जाएगा।