फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा से प्रत्याशी घोषित न करने पर मतदाताओं में रोष

चंबा से प्रत्याशी घोषित न करने पर मतदाताओं में रोष

Sun, 24 Mar 2019 07:07 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा से प्रत्याशी घोषित न करने पर मतदाताओं में रोष
अम उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट पर भाजपा हाईकमान की ओर से चंबा से प्रत्याशी घोषित न करने पर मतदाताओं में निराशा है। मतदाताओं ने साफ कहा है कि इस बार भी भाजपा हाईकमान ने चंबा को नजरअंदाज कर कांगड़ा जिला से ही चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट पर प्रत्याशी देने पर फोकस किया है। इससे जिले के मतदाताओं में रोष हैै। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की नजरअंदाजी के बाद अब जिले के मतदाताओं की नजर कांग्रेस पर टिकी है। मतदाताओं ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि शायद कांग्रेसी इस बार चंबा से प्रत्याशी दें। चूंकि, चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट पर इस बार चंबा के दो उम्मीदवारों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और कुलदीप सिंह पठानिया का नाम शामिल है। मतदाताओं किशोर शर्मा, एसएल शर्मा, रमेश कुमार, देव प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, उत्तम दास, संजीव कुमार आदि का कहना है कि जिला चंबा के चार विस क्षेत्र कांगड़ा संसदीय सीट का हिस्सा हैं लेकिन अभी तक जितने भी लोस चुनाव हुए, उनमें चंबा जिला को प्रदेश के प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा ने अनदेखा ही किया है। किसी भी राजनीतिक दल ने चंबा के नेताओं को चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट की टिकट के लिए काबिल नहीं समझा है। जिले के लोगों को इस बार उम्मीद थी कि इस बार चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट से दोनों प्रत्याशी जिला चंबा से संबंध रखने वाले ही होंगे, लेकिन भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर चंबा को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसे में जिला के मतदाताओं की नजर अब कांग्रेस हाईकमान पर टिक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed