{"_id":"5c2ce4d0bdec2256e741c06e","slug":"101546446032-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी से बागवानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी से बागवानों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी से बागवानों को मिली राहत
मूसलाधार बारिश और बर्फबारी होने से सेब की फसल के लिए चिलिंग ऑवर होंगे पूरे
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में होने वाली बर्फबारी बागवानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बर्फबारी होने से सेब के पौधों के लिए जरूरी चिलिंग आवर पूरे होंगे। चिलिंग आवर पूरे होने से बेहतरीन सेब की फसल आगामी समय में बागवानों को मिलेगी। कुल मिलाकर चोटियों में होने वाली बर्फबारी बागवानों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। नव वर्ष के आगमन पर जिले की ऊपरी चोटियों में होने वाली हल्की बर्फबारी ने जिले के सैकड़ों बागवानों को राहत दी है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी माह में बारिश और बर्फबारी की सेब के पौधों को आवश्यकता रहती है। मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से तापमान में होने वाली गिरावट से सेब की उमदा फसल पैदा होने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में जिले की ऊपरी चोटियों में होने वाली बर्फबारी ने बागवानों को राहत प्रदान की है। बागवान राकेश कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार, निधिया राम, प्रकाश चंद, अबिया राम, होशियारा राम और प्रमोद का कहना है कि भरमौर सेक्टर की ऊपरी चोटियों में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा निचले गांवों में भी दो से तीन इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी का क्रम रूक-रूक कर जारी है। ऐसे में अगर आगामी एक-दो दिनों तक बर्फबारी का क्रम जारी रहता है तो यह सेब की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।