फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   छह महीने कम वोल्टेज की समस्या जूझ रहे प्रीतमास के ग्रामीण

छह महीने कम वोल्टेज की समस्या जूझ रहे प्रीतमास के ग्रामीण

Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
छह महीने कम वोल्टेज की समस्या जूझ रहे प्रीतमास के ग्रामीण
light - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत कुठेड़ बुदोड़ा के प्रीतमास गांव में छह महीने से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चल रही है। इस वजह से रात होने पर ग्रामीणों को अंधेरे में रोशनी के लिए दीया साथ जलाना पड़ रहा है। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं। गांव में साठ परिवार रहते हैं। यह रोजाना कम वोल्टेज का सामना कर रहे हैं।


कम वोल्टेज होने से लोग इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। जबकि बिजली के बिलों में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीण देसराज, चमन सिंह, प्यार चंद, योगराज, चैन लाल, यूसुफ, प्यार दीन और टेक चंद ने बताया कि रात में कम वोल्टेज होने से स्कूली छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। छात्रों को रात के अंधेरे में पढ़ाई करने में दिक्कत पेश आती है। दूर दराज के छात्र अकसर रात को ही पढ़ाई करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की कि गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर में खराबी पेश आ रही है। इसके लिए नए ट्रांसफार्मर की डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed