फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ठाकरीमट्टी और मांझली के 12 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

ठाकरीमट्टी और मांझली के 12 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 18 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ठाकरीमट्टी और मांझली के 12 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप
water crisis - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुंडला (चंबा)। ग्राम पंचायत ठाकरीमट्टी और मांझली के दर्जन गांवों के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, पेयजल सप्लाई बाधित होने से लोगों को एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भर-भर कर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो वह कई बार विभागीय कर्मचारियों से समस्या का समाधान करने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन, समस्या जस की तस ही बनी हुई है।


गौरतलब हो कि मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम लोगों ने बताया कि ठाकरीमट्टी और मांझली में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति ही बाधित है। ग्रामीण पवन कुमार, देसराज, चमन लाल, हेमराज, सुनील कुमार, रविंद्र सिंह, विजय कुमार, योगराज, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अभय सिंह, कपिल कुमार, नारायण सिंह और जगदेव का कहना है कि ठाकरी मट्टी और मांझली पंचायतों के गांव ककडोथा, पंजोथा, गरेल, थोलुआ, मगडोगा, दियोगा, अगवाह, छुद्रा में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण क्षेत्र के सैकड़ों पेयजल उपभोक्ताओं की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करने की मांग आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed