{"_id":"5b71c5f742c792113c3b845f","slug":"101534182903-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरार गांव में बंदोखी नाले में बहा व्यक्ति, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरार गांव में बंदोखी नाले में बहा व्यक्ति, बाल-बाल बची जान
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदोखी नाले में बहा व्यक्ति, बाल-बाल बची जान
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां में चल रहा व्यक्ति का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सियुला के सरार गांव का एक व्यक्ति बंदोखी नाले के तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि कुछ दूर बहने के बाद पत्थरों और झाड़ियों का सहारा लेकर वह किनारे लग गया। इससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति का उपचार सालवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सरार गांव का चिमनू राम मुर्गों की पेटी लेकर बंदोखी से घर की ओर जा रहा था। मगर बंदोखी नाले में पानी का बहाव अधिक होने के कारण वो पानी की चपेट में आकर पानी में बह गया। कुछ दूर नीचे जाने के बाद उसने हाथ पैर मारकर झाड़ियों और पत्थरों का सहारा लिया और पानी से बाहर निकल गया। इस घटना में उसके शरीर पर काफी चोट लगी। मगर उसकी जान बच गई। वहां से बचने के बाद उसने परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।