{"_id":"5b69cb204f1c1b827d8b725a","slug":"101533659936-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ आने से कटा दो गांवों का संपर्क, श्रद्धालु फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ आने से कटा दो गांवों का संपर्क, श्रद्धालु फंसे
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
flood shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कुगति पंचायत से एक किमी पीछे लाहल नाले में मंगलवार सुबह बाढ़ आ गई। इससे नाले पर बनी अस्थाई पुली बह गई है। पुली बहने से निचली कुगति और ऊपरी कुगति गांव के लोगों को संपर्क भरमौर मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। बताया जा रहा है कि कुगति कार्तिकेय स्वामी मंदिर गए श्रद्धालु भी पुली बहने से फंस गए हैं। उन्होंने कुगति में ग्रामीणों के यहां शरण ली है। वहीं गांव के लोगों ने पुली के बहने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है।
कुगति पंचायत की प्रधान रीना देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह इलाके में तेज बारिश हुई। इसके कारण लाहल नाले का जलस्तर बढ़ गया। नाले के बहाव में अस्थायी पुलिया बह गई। पुली के बहने से लोगों को अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया। नाले का जलस्तर कम होने के बाद ही वहां पर अस्थायी पुली का निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन