{"_id":"5b69cb144f1c1b54638b6e44","slug":"101533659924-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह की 45 पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह की 45 पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
light
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह क्षेत्र की 45 पंचायतों में मंगलवार को दस घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली गुल होने से लोगों के साथ साथ सरकारी कार्यालयों और बैंकों में भी दिन भर कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण कोटी डिवीजन की मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आई थी। खराबी का पता चलते ही बोर्ड कर्मचारियों ने लाइन को ठीक कर दिया है। बिजली बोर्ड को सप्लाई बहाल करने में करीब दस घंटे का समय लगा। इसकी वजह से चुराह क्षेत्र की एक लाख आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्रवासी हेमराज, सुरेंद्र, टेक चंद, रूपलाल, देवी सिंह, खेमराज, प्रतापो, रवि कुमार, जितेंद्र, अरविंद और नरैण सिंह ने बताया कि चुराह क्षेत्र में मंगलवार सुबह छह बजे अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों ने सोचा बिजली बोर्ड ने कट लगाया है। कुछ ही देर में बिजली बहाल हो जाएगी। काफी देर तक जब बिजली बहाल नहीं हुई तो लोगों ने बोर्ड को इसकी सूचना दी। बोर्ड कर्मचारियों ने बिजली बंद होने को लेकर विद्युत लाइनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पाया गया कि कोटी में बिजली की मुख्य लाइन में खराबी आने से चुराह क्षेत्र में बिजली सप्लाई बुरी तरह से बाधित हो गई शाम चार बजे तक बिजली लाइन की खराबी को ठीक कर दिया गया। इसके बाद ही सप्लाई बहाल हो पाई। बिजली आने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बिजली सप्लाई बंद होने से सरकारी कार्यालयों और बैंको में ऑनलाइन कार्य पूरी तरह से ठप रहे। बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि कोटी में बिजली की मुख्य लाइन में खराबी आने से समस्या आई थी। उसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन