फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर-भरमाणी मार्ग पर पेयजल लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद

भरमौर-भरमाणी मार्ग पर पेयजल लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद

Thu, 10 May 2018 10:30 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
भरमौर-भरमाणी मार्ग पर पेयजल लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद
पानी की बर्बादी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर-भरमाणी मार्ग पर आईपीएच विभाग की पेयजल लाइन लीक होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं सड़क पर पानी बहने से दलदल हो गया है। इसकी वजह से भरमाणी जाने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।

समय रहते पेयजल पाइप को ठीक नहीं किया गया तो सड़क के डंगे के धंसने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसा होने पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इसके अलावा पेयजल लाइन लीक होने से गरिमा और खणी में रहने वाले 300 परिवारों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



रमेश शर्मा, सुरेंद्र, टेक चंद, रवि कुमार, अजय शर्मा, महिंद्र सिंह, रोशन लाल, टेक चंद, रविंद्र और मनीष कुमार ने बताया कि भरमाणी मंदिर के पास जो पेयजल लाइन लीक हो रही है। उसका सारा पानी भरमौर-भरमाणी-घराड़ी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर तारकोल नहीं बिछी होने के कारण दलदल बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के बारे में आईपीएच विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक विभाग की ओर से पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच से मांग की कि उपरोक्त स्थान पर लीक हो रही पेयजल लाइन को जल्द दुरुस्त किया जाए। ताकि सड़क को किसी प्रकार नुकसान ना हो पाए।

जल्द ठीक करवाई जाएगी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन : शरती शर्मा
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता शरती शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही पानी की लीकेज हो दुुरुस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed