फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा से किलाड़ के लिए हुई उड़ान, 29 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा

चंबा से किलाड़ के लिए हुई उड़ान, 29 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा

Thu, 11 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा से किलाड़ के लिए हुई उड़ान, 29 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा
spray helicopter - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सुल्तानपुर हैलीपैड से वीरवार को चंबा से किलाड़ के लिए उड़ान हुई। इस दौरान 29 यात्री आरपार हुए हैं। इस बार चौपर का रूट भुंतर से किलाड़-किलाड़ से चंबा-चंबा से किलाड़ और किलाड़ से भुंतर रहा। पांगी घाटी से 15 यात्री जिला मुख्यालय पहुंचे। जबकि चंबा से पांगी के लिए 14 लोग चौपर में बैठकर रवाना हुए। उड़ान के लिए इन यात्रियों ने दो दिन पहले आवेदन किया था। प्रशासन ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए चार दिन में ही दूसरी उड़ान करवा दी। इससे पहले रविवार को भी उड़ान हुई थी। उड़ान होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि सर्दियों में पांगी के लिए आवाजाही करने के लिए एकमात्र साधन चौपर रहता है। बर्फबारी की वजह से मार्ग बंद होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घाटी से चंबा जाने वाले लोगों के लिए प्रशासन समय-समय पर उड़ानें करवाता रहता है। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रविवार को किलाड़ से चंबा के लिए उड़ान हुई। 29 यात्री चंबा से किलाड़ और किलाड़ से चंबा पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस बार रूट भुंतर से किलाड़, किलाड़ से चंबा, चंबा से किलाड़ और किलाड़ से भुंतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed