{"_id":"5a3e91234f1c1b0f788b4879","slug":"101514049827-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी सहायकों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी सहायकों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंप कर लगाई अदायगी की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंचायतों में निर्माण कार्य करवाने वाले तकनीकी सहायकों को पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है। शनिवार को पंचायत तकनीकी सहायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा से मिला। तकनीकी सहायकों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इससे वह दुकानदारों की उधारी तक नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के स्कूलों में फीस जमा करवाने के भी लाले पड़ गए हैं। अब तो सहकर्मी भी तकनीकी सहायकों को उधार देने में आनाकानी कर रहे हैं। तकनीकी सहायक पूरी लगन से अपना कार्य कर रहे है। मगर सरकार और पंचायती विभाग तकनीकी सहायकों को मानदेय देने में लापरवाही दिखा रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मांग करते हुए कहा कि जल्द तकनीकी सहायकों को मानदेय दिया जाए।