फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लकड़ी काटने गए व्यक्ति का खेत में मिला शव, सनसनी

लकड़ी काटने गए व्यक्ति का खेत में मिला शव, सनसनी

Sat, 23 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी काटने गए व्यक्ति का खेत में मिला शव, सनसनी
deadbody - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत पंचायत भराड़ा के गांव बंजाल में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र खूबी राम निवासी गांव भराड़ा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। ओम प्रकाश लकड़ी काटने के लिए गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद ओमप्रकाश का शव खेत से बरामद किया गया है। मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान है। इससे परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ओम प्रकाश भराड़ा गांव के साथ लगते गांव बंजाल में लकड़ी काटने के लिए गया था। मगर देर शाम तक ओम प्रकाश वापिस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने ओम प्रकाश की तलाश शुरू कर दी। पूरी रात परिजन ओम प्रकाश की तलाश करते रहे। मगर ओम प्रकाश का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह बंजाल गांव के समीप बगीचे में एक महिला ने उसका शव देखा। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। इसके बाद शव की पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को भी इस बारे सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम शव को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

पत्नी और भाई ने जताया हत्या का संदेह
पुलिस को दिए बयान में ओम प्रकाश की पत्नी तारो देवी और भाई चेत सिंह ने हत्या का संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश की हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की धरपकड़ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्
एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed