फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांच दिनों से अंधेरे में डूबा धरियाली गांव

पांच दिनों से अंधेरे में डूबा धरियाली गांव

Mon, 18 Dec 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
पांच दिनों से अंधेरे में डूबा धरियाली गांव
प्रकाश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव धरियाली के बाशिंदे पिछले पांच दिनों से अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। इस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे वे विद्युत बोर्ड से भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी हरिया राम, रमेश कुमार, विमला देवी, पुष्पा देवी, राकेश कुमार बलदेव सिंह, शम्मी कुमार, ध्यान सिंह, जीवन लाल, भीम सैन, नीरज कुमार, सुरेंद्र सिंह, अभय कुमार और देसराज ने बताया कि गांव में 15 परिवार रहते हैं। मगर पिछले पांच दिनों से बिजली गुल होने के चलते जहां गृहणियां परेशान हैं तो वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के चलते ठंड से बचने के लिए लोग हीटर तक नहीं लगा पा रहे हैं। खैर, ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि यह समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed