फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मतगणना से पहले प्रत्याशियों ने मंदिर में माथा टेक मांगी मन्नत

मतगणना से पहले प्रत्याशियों ने मंदिर में माथा टेक मांगी मन्नत

Sun, 17 Dec 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मतगणना से पहले प्रत्याशियों ने मंदिर में माथा टेक मांगी मन्नत
राजनी‌ति - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
चंबा।
39 दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार विस चुनावों के परिणाम की घड़ी आ गई है। मतगणना से एक दिन पहले जहां प्रत्याशियों ने जीत की मन्नत लेकर मंदिरों में पहुंचे तो वहीं चुराह से भाजपा प्रत्याशी हंसराज ने चंबा में क्रिकेट खेला। सोमवार दोपहर तक जिला चंबा के पांच विस क्षेत्रों के 21 उम्मीदवारों का फैसला हो जाएगा। मतगणना से एक दिन पहले विस चुनावों में उतरे प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। रविवार को प्रत्याशियों ने कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक का करके आगामी रणनीति तैयार की। इसमें मतगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में भी चर्चा की गई। हालांकि प्रत्याशी सकारात्मक सोच लेकर मतगणना केंद्र को लेकर जाएंगे। खैर, किस प्रत्याशियों के सिर जीत का ताज बंधेगा और किस प्रत्याशी को हार का स्वाद चखना पड़ेगा ये तो सोमवार दोपहर तक ही साफ हो ही जाएगा।

घर में पूजा के बाद जाऊंगा मतगणना केंद्र ऱ् पवन नैयर
चंबा सदर से भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर ने बताया कि वे हर रोज की तरह मतगणना के दिन की शुरूआत अपने घर में मंदिर में पूजा अर्चना से करेंगे। उन्होंने रविवार को दोपहर बाद मतगणना को लेकर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि रिजल्ट जानने के लिए वे मतगणना केंद्र सरोल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


चामुंडा मंदिर में नवाएंगे शीश ऱ् नीरज नैयर
चंबा सदर से कांग्रेसी प्रत्याशी नीरज नैयर ने बताया कि वे अपने दिन की शुरूआत पूजा अर्चना के साथ करेंगे और चामुंडा मंदिर में जाकर शीश नवाएंगे। ताकि उन्हें चुनावों में जीत मिल सके। उन्होंने बताया कि कार्यकर्त्ताओं के साथ भी बैठक रखी गई है। इसमें विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सरोल में ही वे रिजल्ट जानने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता मेरे साथ, अब परिणाम का इंतजार ऱ् हंसराज
चुराह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हंसराज ने रविवार को चंबा में पूरा दिन बिताया। फुर्सत के समय में उन्होंने क्रिकेट भी खेला। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं से भी बातचीत की। बकौल हंसराज मतगणना सोमवार को होनी है। जनता उनके साथ है। अब सोमवार को परिणामों का इंतजार है।

सरोल में पहुंचकर जानेंगे परिणाम ऱ् सुरेंद्र भारद्वाज
चुराह विस क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज मतगणना से एक दिन पहले अपने गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। सुबह पूजा पाठ के बाद वे अपने गांव के लिए रवाना हुुए थे। सोमवार तो भारद्वाज सरोल में ही पहुंचकर रिजल्ट जानेंगे।

चौरासी मंदिर में टेका माथा ऱ् जियालाल
भरमौर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जियालाल कपूर ने रविवार को चौरासी परिसर में पूजा-अर्चना की। ड्ढसके बाद वे चंबा के लिए रवाना हो गए। जिला मुख्यालय से जियालाल अपने कार्यकर्त्ताओं से दूरभाष से फीडबैक लेंगे। जिया लाल अपने समर्थकों के साथ सरोल में ही रिजल्ट सुनेंगे।

चंबा पहुंचे भरमौरी, मतगणना के लिए पहुंचे सरोल
भरमौर विस क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी रविवार को चंबा पहुंचें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से बातचीत की। साथ ही बैठक कर मतगणना को लेकर रणनीति तैयार की। वन मंत्री अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ सरोल में चुनावी परिणाम जानेंगे।
कुलदीप पठानिया पहुंचें चंबा
भटियात विस क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया रविवार को चंबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काउंटिंग एजेंट से बैठक की। इसके साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पठानिया सरोल में मतगणना के दौरान मौजूद रहेंगे।

जरियाल ने पूजा के बाद कार्यकर्ताओं से की बैठक
भटियात विस क्षेत्र से विक्रम सिंह जरियाल ने बताया कि रविवार को उन्होंने सुबह पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं से बैठक की। साथ ही मतगणना एजेंट के साथ मतगणना के विषय को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जरियाल मतगणना केंद्र में बैठकर नतीजे जानेंगे।

भलेई माता मंदिर में आशा कुमारी ने टेका माथा
डलहौजी विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी ने रविवार को एक बजे कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। आशा मतगणना के लिए सोमवार सुबह जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। यहां से आशा सरोल मतगणना केंद्र में नतीजे सुनेंगी।


डीएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति
डलहौजी विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर ने सलूणी और कंदला में रविवार को कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की। मतगणना के लिए डीएस ठाकुर सोमवार सुबह पुखरी स्थित मंदिर में शीश नवाकर मतगणना शुरू होने से पहले सरोल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed