फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10 people including Mangala will get pure drinking water

Chamba News: मंगला समेत 10 को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Sun, 07 Dec 2025 10:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
10 people including Mangala will get pure drinking water
मंगला (चंबा)। वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहीं मंगला समेत 10 पंचायतों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मंगला उठाऊ पेयजल परियोजना ने अब नई गति पकड़ ली है। 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है और मार्च 2027 तक उन्हें इसकी सौगात मिलेगी। जल शक्ति विभाग की ओर से लगभग 72 करोड़ रुपये की लागत से शुद्ध पेयजल की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत साल खड्ड से मुख्य पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे गर्मियों में भी जलसंकट नहीं होगा। लगातार बढ़ती आबादी और सूखते जलस्रोतों के कारण क्षेत्र में जल संकट गंभीर रूप ले चुका था। ऐसे में नई परियोजना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन

इस परियोजना से कोलका, जटकरी, टपूर, रठियार, मंगला और ओड़ा समेत अन्य क्षेत्राें को फायदा होगा। विभाग के अनुसार यह परियोजना न केवल पेयजल समस्या का समाधान करेगी बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यों को भी नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही हाल ही में स्वीकृत एक करोड़ रुपये की उपपरियोजना पर भी कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके माध्यम से छोटे गांवों में जल वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा।
परियोजना पर तेजी से काम जारी है। जल्द ही स्थानीय लोग इसका लाभ उठाना शुरू कर देंगे। शेर सिंह, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed