फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bogus tour company cheated traders

विदेश घूमने का सपना हवा, टूर कंपनी ने लूटे लाखों

Tue, 11 Mar 2014 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 11 Mar 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
bogus tour company cheated traders

विदेश यात्रा के नाम पर नौ व्यापारी ठगी का शिकार हो गए। फर्जी टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी ने उनसे करीब सात लाख रुपए भी ऐंठ लिए। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विदेश यात्रा के लिए व्यापारियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। कंपनी की ओर से 19 लोगों को स्विस, जेनेवा, सिडनी और पेरिस की सैर करवाई जानी थी।

हमीरपुर के 9 लोगों ने किया था आवेदन किया
ज्यादातर व्यापारी हमीरपुर शहर के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकतर वार्ड एक से हैं। हमीरपुर के 9 लोगों ने आवेदन किया। प्रत्येक व्यापारी को 1,09,600 रुपए जमा करवाने थे।
विज्ञापन


दिसंबर 2012 में टिकट बुकिंग के लिए प्रत्येक व्यापारी ने 30 हजार रुपए जमा करवाए। इसके बाद होटल बुकिंग के लिए भी 40 से 50 हजार रुपए दिए। यह राशि शहर के दो बैंकों के माध्यम से कंपनी के खातों में ट्रांसफर करवाई गई। शेष रकम विदेश जाने के दौरान जमा होनी थी। व्यापारियों को ई-मेल से टिकट बुकिंग की सूचना भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला कोई जवाब
व्यापारियों ने जब विदेश जाने के लिए तारीख्ा जाननी चाही, तो कंपनी से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने वेबसाइट पर दिए पते पर कंपनी से संपर्क साधने का प्रयास किया तो पता चला कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं।


इसकी शिकायत उन्होंने सदर पुलिस थाने में की है। उधर, एसपी वीना भारती ने बताया है कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची है। मामले की छानबीन चल रही है।

ऑल ओवर वर्ल्ड में थे दफ्तर
फर्जी टूर कंपनी ने दुनिया भर में अपने कार्यालय बताए थे। भारत में मुख्य कार्यालय मुंबई में दर्शाया था। व्यापारियों ने इंटरनेट के जरिए चंडीगढ़ ब्रांच में विदेश यात्रा के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed