फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bodh gaya mahabodhi temple serial blasts high alert in dharamsala

धर्मशाला में हाई अलर्ट, बौद्ध मंदिरों व मठों की सुरक्षा बढ़ी

Sun, 07 Jul 2013 11:21 PM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
धर्मशाला/ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
bodh gaya mahabodhi temple serial blasts high alert in dharamsala

बिहार के बोधगया में रविवार सुबह बम धमाकों के बाद मैकलोडगंज और धर्मशाला में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


यहां तिब्बतियों के सर्वोच्च बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के मंदिर चुंगला खंग, दलाईलामा हाउस समेत सिद्धबाड़ी में 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे के ग्यूतो तांत्रिक मठ में रविवार तड़के ही धर्मशाला पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और सुरक्षा में तैनात जवानों को और अलर्ट किया।

इस बीच किसी अनहोनी की आशंका को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने हेडक्वार्टर के आदेश पर मैकलोडगंज समेत धर्मशाला, योल और बैजनाथ के बीड़ स्थित बौद्ध मठों की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी है। मैकलोडगंज में दलाईलामा मंदिर के समीप मुख्य द्वार से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


महाबोधि मंदिर पर आतंकी हमला, 8 सीरियल धमाके
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दलाईलामा के सुरक्षा दस्ते ने बौद्ध मंदिर चुंगला खंग में आने वाले हर सैलानी पर सुरक्षा चेक बिठा दिया है। सीआईडी और आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक आर्मी इंटेलिजेंस भी धर्मशाला में हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। मैकलोडगंज में सर्वोच्च बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाईलामा तेंजिन ग्यात्सो का निवास है।

तस्वीरों में देखें: धमाकों से थर्रा उठा महाबोधि मंदिर

हालांकि दलाईलामा इन दिनों मैकलोडगंज में न होकर कर्नाटक के प्रवास पर हैं। बावजूद इसके पुलिस ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। एडिशनल एसपी कांगड़ा मोहित चावला ने बताया कि सभी बौद्ध मठों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहते हैं दलाईलामा
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक बटालियन तैनात है। उधर, मैकलोडगंज में जेड प्लस सिक्योरिटी के अलावा दलाईलामा का अपना सुरक्षा घेरा भी है। धर्मगुरु दलाईलामा जब भी मैकलोडगंज पहुंचते हैं तो त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा उनकी सुरक्षा में तैनात रहता है।


इसमें हिमाचल पुलिस की बटालियन के 120 जवान और खुफिया तंत्र के अलावा दलाईलामा का अपना सुरक्षा दस्ता शामिल है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि मैकलोडगंज में दलाईलामा की सिक्योरिटी के लिए एक बटालियन तैनात है।

महाबोधि ब्लास्टः अलर्ट के बावजूद क्यों हुई चूक?


बौद्ध गया में धमाकों के बाद रविवार सुबह ही प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। धर्मशाला में दलाईलामा की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में जहां भी बौद्ध मठ हैं, वहां की सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस को अधिक सचेत रहने को कहा गया है।-बी. कमल कुमार. डीजीपी, हिमाचल प्रदेश

धमाके मानवता के लिए खतरा: डॉ. लोबसंग
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसंग सांग्ये ने बोधगया में सिलसिलेवार बम ब्लास्ट पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा आघात लगा है, जिसकी वह समूचे तिब्बती समुदाय और बौद्ध मतावलंबियों की ओर से भर्त्सना करते हैं।

महाबोधि मंदिर पर हमला: किसने क्या कहा


अपने आधिकारिक बयान में डॉ. सांग्ये ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि धर्म स्थानों पर इस तरह के खतरे न केवल मानवता के लिए खतरा हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी हे। महाबोधि मंदिर लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed