फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP State General Secretary Bihari Lal Sharma said BJP membership campaign went on till the border of China

Himachal BJP: बिहारी लाल शर्मा बोले- चीन की सीमा तक चला भाजपा का सदस्यता अभियान

Mon, 21 Oct 2024 06:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

भाजपा के राज्य महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि किन्नौर जिले के अंतर्गत चीन सीमा पर अंतिम गांव छितकुल यानी 11,320 फीट की ऊंचाई पर 100 नए सदस्य व आसरंग गांव यानी 12000 फीट में 120 के लगभग नए सदस्य बनाए गए।

विज्ञापन
BJP State General Secretary Bihari Lal Sharma said BJP membership campaign went on till the border of China
भाजपा के राज्य महामंत्री बिहारी लाल शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राज्य महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि देश में दूसरे स्थान पर रहते हुए हिमाचल प्रदेश में 15.50 लाख सदस्य बनाए गए हैं। बिहारी लाल ने बताया कि लाहौल स्पिति जिला के अंतर्गत विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित चीन की सीमा से 10 किलोमीटर के अंतराल पर बूथों क्रमवार टशी गंग यानी 15256 फीट, कीह यानी 15256 फीट और हिक्किम बूथ यानी 15000 फीट की ऊंचाई पर जहां तापमान शून्य डिग्री पर आंका जाता है, वहां पर भी सदस्यता अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


स्पीति मंडल के कार्यकर्ताओं ने रास्ता बंद होने के कारण टशीगंग में 62 सदस्य, कीह बूथ में 51 व हिक्किम बूथ पर 47 सदस्य 1 घंटा 40 मिनट पैदल चलकर बनाए। किन्नौर जिला के अंतर्गत चीन सीमा पर अंतिम गांव छितकुल यानी 11,320 फीट की ऊंचाई पर 100 नए सदस्य व आसरंग गांव यानी 12000 फीट में 120 के लगभग नए सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश को सदस्यता अभियान प्रभारी बिहारी लाल शर्मा के माध्यम से प्रदेश भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और महामंत्री विनोद तावड़े की ओर से सम्मानित किया गया। भाजपा हिमाचल प्रदेश को साधारण सदस्यता अभियान के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। जो लक्ष्य हमने प्राप्त किया है, वह कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed