फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MP Suresh Kashyap said The state government distributed the funds received in the name of disaster

MP Suresh Kashyap: भाजपा सांसद सुरेश कश्यप बोले- प्रदेश सरकार ने आपदा के नाम पर मिले फंड की बंदरबांट की

Thu, 20 Feb 2025 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Feb 2025 07:58 PM IST
सार

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल सरकार ने आपदा के नाम पर मिले फंड की बंदरबांट की है। आवासीय योजना का पैसा भी आपदा के नाम पर बांट दिया।

विज्ञापन
BJP MP Suresh Kashyap said The state government distributed the funds received in the name of disaster
सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला संसदीय सीट से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्रीय बजट में मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा है। बजट में अप्रत्याशित रूप से आयकर सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख करने का निर्णय ऐतिहासिक है। इसके अलावा कृषि को बढ़ावा देने और उद्योगों के स्टार्टअप के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। यह बात उन्होंने सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि रक्षा, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और अधोसंरचना के लिए भी पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया है। केंद्रीय बजट में हिमाचल की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 11806 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

विज्ञापन


इससे प्रदेश की अधोसंरचना, परिवहन, रेलवे विस्तार, जलापूर्ति, कृषि व स्वास्थ्य में व्यापक सुधार होगा। साथ ही रूकी हुए विकास कार्यो को गति मिलेगी। पिछले 11 साल में हिमाचल को अब तक कुल 54662 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिल चुकी है। वहीं पूर्व की यूपीए के समय हिमाचल को बहुत कम आर्थिक मदद मिली थी। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार का हिस्सा नहीं मिलने से प्रदेश की कई परियोजनाएं लंबित है। प्रदेश सरकार ने आपदा के नाम पर मिले फंड की बंदरबांट की है। आवासीय योजना का पैसा भी आपदा के नाम पर बांट दिया। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय योजनाओं का पैसा अब प्रदेश के खजाने में न आकर बैंक खातों में आएगा ताकि इस पैसे का दुरूपयोग न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed