फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP forms committees for chargesheet and mass movement; document to be prepared.

HP BJP: चार्जशीट और जन आंदोलन के लिए भाजपा ने बनाईं समितियां, तैयार होगा दस्तावेज

Wed, 15 Jul 2026 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने अपने राजनीतिक अभियान को तेज करते हुए चार्जशीट समिति और जन आंदोलन समिति का गठन कर दिया है। 

विज्ञापन
BJP forms committees for chargesheet and mass movement; document to be prepared.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने अपने राजनीतिक अभियान को तेज करते हुए चार्जशीट समिति और जन आंदोलन समिति का गठन कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश सरकार की विफलताओं, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को मुद्दा बनाकर व्यापक जनसंपर्क और जनआंदोलन छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से गठित चार्जशीट समिति कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का विस्तृत मूल्यांकन कर उसकी कथित नाकामियों, भ्रष्टाचार, अधूरे वादों और जनविरोधी निर्णयों का दस्तावेज तैयार करेगी।

विज्ञापन


इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, प्रो. सिकंदर कुमार, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, विक्रम ठाकुर, सुधीर शर्मा, बलवीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, विधायक त्रिलोक जमवाल और वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी वादों को पूरा करने के बजाय प्रदेश को आर्थिक और प्रशासनिक संकट की ओर धकेला है। भाजपा अब सरकार की नीतियों और फैसलों का विस्तृत लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी। भाजपा प्रदेश के प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचेगी और कांग्रेस सरकार की हर विफलता को तथ्यों के साथ जनता के समक्ष उजागर करेगी।
विज्ञापन


जनआंदोलन समिति संभालेगी मैदान
- भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन को संगठित करने के लिए जन आंदोलन समिति का गठन भी किया है। यह समिति धरना-प्रदर्शन, जनसंपर्क अभियान, जनसभाओं और विभिन्न आंदोलनों की रणनीति तैयार करेगी। समिति में डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, विधायक विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल, रश्मिधर सूद तथा डीएस ठाकुर को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed