फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP core group meeting in Solan on June 2 JP Nadda will come will also participate in Tiranga Yatra

Himachal BJP: सोलन में दो जून को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, जेपी नड्डा आएंगे; तिरंगा यात्रा में भी होंगे शामिल

Fri, 30 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 30 May 2025 05:00 AM IST
सार

JP Nadda Solan Visit: दो जून को सोलन में हिमाचल प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बैठक में अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन
BJP core group meeting in Solan on June 2 JP Nadda will come will also participate in Tiranga Yatra
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : x/delhibjp

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की दो जून को सोलन में बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक से पहले नड्डा की अगुवाई में सोलन शहर में भाजपा तिरंगा यात्रा भी निकालेगी। कोर ग्रुप की बैठक में साल 2025 के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई जाएगी। साल 2023 और 2024 में चलाए गए पार्टी के कार्यक्रमों की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष समीक्षा करेंगे। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत, राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों और नाकामियों सहित हिमाचल से जुड़े कई अन्य मामलों पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेमकुमार धूमल को भी शामिल किया गया है। दोनों नेताओं के सोलन की बैठक में शामिल होने के आसार कम हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पार्टी प्रभारी डॉ. श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, सिकंदर कुमार, पार्टी के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, विपिन सिंह परमार, राजीव सहजल, त्रिलोक कपूर, राकेश जंबाल, सतपाल सिंह सत्ती, त्रिलोक जंबाल और रणधीर शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बैठक में अवगत कराया जाएगा। चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की किन परिस्थितियों के कारण मौत हुई। एसपी शिमला और पुलिस महानिदेशक के बीच बढ़े तनाव सहित पावर कारपोरेशन के भ्रष्टाचार से संबंधित जानकारियां राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। बैठक में मुख्य तौर पर पार्टी की गतिविधियों काे लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। साल 2025 में पार्टी किन कार्यक्रमों पर काम करते हुए हर व्यक्ति तक किस प्रकार पहुंचेंगी। इसकी रणनीति बैठक में बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed